Advertisment

हौसले की उड़ान, विदेशी विश्वविद्यालयों में तालीम पाएंगे आदिवासी छात्र

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से राज्य के आदिवासी छात्रों का विदेश में शिक्षा लेने का सपना अब साकार होने के कगार पर है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति के छह छात्रों का चयन विदेश में पढ़ाई के लिए चुना गया है. ये सभी छात्र इंग्लैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे. आज रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित छात्रों और उनके माता-पिता को सम्मानित करेंगे.  यहां बता दें कि राज्य सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना के तहत इंग्लैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटी में उच्चस्तरीय शिक्षा (मास्टर डिग्री, एम फिल) के लिए ट्यूशन फीस सहित उनके रहने एवं अन्य खर्च वहन करेगी. इस योजना के तहत प्रति वर्ष अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 छात्रों का चयन किया जाएगा. इस कड़ी में पहली बार 6 छात्रों का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया गया है,  ये सभी छात्र सितंबर माह में इंग्लैंड के पांच विभिन्न यूनिवर्सिटियों में दाखिला लेंगे.

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना तहत विदेश में पढ़ाई करेंगे आदिवासी छात्र

इस योजना तहत हरक्यूलिस सिंह मुंडा, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएन्टल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एमए की पढ़ाई, अजितेश मुर्मू यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में आर्किटेक्चर में एमए, आकांक्षा मेरी लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट चेंज साइंस एंड मैनेजमेंट में एमएससी, दिनेश भगत यूनिवर्सिटी ऑफ सस्सेक्स में क्लाइमेट चेंज, डेवलपमेंट एंड पॉलिसी में एमएससी, अंजना प्रतिमा डुंगडुंग यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक में एमएससी और प्रिया मुर्मू लॉ बॉर्ग यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव राइटिंग एंड द राइटिंग इंडस्ट्रीज में एमए की पढ़ाई करेंगे. छात्र हरक्यूलिस का कहना है कि जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप स्कीम ट्राइबल बुद्दिजीवियों एवं स्कॉलर्स के लिए वैश्विक मंच साझा करने का एक जरिया बनेगा, खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे लोगों की श्रेणी में आने का मौका मिलेगा जो अपने–अपने क्षेत्र में दक्षता रखते हैं.

छात्रा आकांक्षा कहती हैं कि हमारे लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जब हमें वैश्विक मंच पर अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेकता में एकता के असल मायने को प्रदर्शित करने अवसर मिलेगा.

hemant soruen fianl 4 22Scope News

अंजना प्रतिमा डुंगडुंग ने कहा सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से उच्च शिक्षा में मदद देना एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है, इससे न सिर्फ आदिवासी छात्रों को अपनी प्रतिभा का वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, बल्कि अपने आस-पास के अन्य लोगों के लिए भी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा.

जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1922 से 1929 के बीच इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले पहले आदिवासी छात्र थें

बताते चलें कि जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1922 से 1929 के बीच इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले पहले आदिवासी छात्र थें, बाद में जयपाल सिंह मुंडा ने 1928 में हुए एमर्स्डम ओलंपिक में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया और टीम ने गोल्ड मेडल जीता. आज लगभग 100 वर्ष बाद मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आदिवासी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सहयोग हेतु स्कॉलरशिप स्कीम की शुरू की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारे विद्वान, अगुआ…हमारे आदरणीय मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की याद में हमारी सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया है. यह देश की पहली ऐसी योजना है और झारखण्ड देश का पहला राज्य है,  जो आदिवासी समाज के छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दे रहा है. हमें उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा मिलेगी और आदिवासी समाज के युवा विश्व पटल पर हमारी संस्कृति, संस्कार और  हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश सहित राज्य का नाम रोशन करेंगे.

दरअसल, कभी इंदिरा आवास तो कभी 05 किलो मुफ्त अनाज देकर आदिवासी समाज को बेहतर कल का झूठा दिलासा दिला कर अपने को आदिवासी समाज का मुक्तिदाता कहलाने वाले तो बहुत हुए, लेकिन, किसी भी समाज को आगे ले जाने का, उसको श्रेष्ठ बनाने का एक ही औजार है शिक्षा, जिसे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर ने शेरनी का दूध कहा था, जिसे पीने से सारी सारी समस्यायों का समाधान होता है. राजनीतिक, सामाजिक बेहतरी आती है और एक नई और समतामूलक जिंदगी की शुरुआत होती है.

रिपोर्टः मदन

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...