Ranchi: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने झारखंड समेत 8 राज्यों को पत्र लिखकर सचेत किया है.
केन्द्र सरकार का पत्र मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी सक्रिय हो गए है और स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है.
बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड में एक बार फिर से कोरोना का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय. आईसीएमआर और भारत सरकार के जो भी गाइडलाइन होगा उसका अनुपालन किया जाएगा. तकरीबन 50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है. 3 जनवरी से बच्चों को भी वैक्सीनेशन किया जाएगा. 60 साल से उपर के सभी बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर को भी बूस्टर डोज देने की शुरुआत जनवरी से कर दी जाएगी.
जहां तक तैयारियों का संबंध है, फिलहाल झारखंड में 28000 से ज्यादा कोरोना मरीजों के लिए बेड उपलब्ध है. जिसमें आईसीयू भी है सीसीयू भी शामिल है. करीबन 60 पीएसए प्लांट लगाया गया है. इससे ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी. तीसरी लहर से निबटने के लिए राज्य सरकार तैयार है. इससे घबराने की कोई जरुरत नहीं है. हां, लोगों को सचेत रहने की जरुरत जरुर है.
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यवासियों को मास्क और अन्य जरुरी एहियात बरतने का आग्रह किया.
रिपोर्ट- प्रतीक
ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया तैयारियों का जाएजा, दिए कई निर्देश

















