‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये..’, RLJP ने कहा ‘BJP को जितना प्यार अभी नीतीश से है…’

पटना: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर थे। अमित शाह के बिहार दौरा को लेकर बिहार की राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार आये थे। यहां उन्होंने एक तरफ जहां भाजपा और एनडीए कोर कमिटी के सदस्यों के साथ अमित शाह ने बैठक की तो दूसरी तरफ गोपालगंज में उन्होंने एक जनसभा भी संबोधित किया। इसी कड़ी में न्यूज़ 22स्कोप से बात करते हुए अभी हाल ही में एनडीए से अलग हुए पशुपति पारस की पार्टी RLJP के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह कितना भी बिहार दौरा कर लें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें – Bihar में बाढ़ बन जायेगा भूतकाल, अब माता सीता की बारी, लालू राबड़ी पर भी बरसे अमित शाह

RLJP प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बिहार में महाराष्ट्र वाली कहानी दुहराने की बात करते हुए कहा कि यहां भी भाजपा नीतीश कुमार को ठगेगी। अभी भाजपा जितना प्यार नीतीश कुमार पर लुटा रही है वह प्यार चुनाव बाद नहीं दिखेगा। हम तो बस यही कहेंगे कि ‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये’। इस बार बिहार की जनता भाजपा को भी सबक सिखाने जा रही है। हमलोग समाजवादी हैं और समाजवादी दल को ही इस बार बिहार की जनता का साथ मिलेगा।  RLJP RLJP 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...