नववर्ष के जश्न पर भारी पड़ता आमीक्रोन का खतरा, बरते सावधानियां

Ranchi– नव वर्ष के स्वागत में जुटी युवाओं के उमंग पर आमीक्रोन का खतरा भारी पड़ रहा है. झारखंड-बिहार में ओमीक्रोन के खतरे के बीच सार्वजनिक स्थानों के गैदरिंग  पर पाबंदिया लगनी शुरु हो गयी है. बिहार सरकार ने सभी पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों  पर  पाबंदिया लगा दी है. इधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को अपने घरों में ही नव वर्ष मनाने का आग्रह किया है.

दरअसल इस बार नव वर्ष अपने साथ कोरोना का नया वेरिंयट ओमीक्रोन का खतरा भी लाया है. विशेषज्ञों के अनुसार इसकी संक्रमण की रफ्तार कोरोना के पिछले वेरिंएट के मुकाबले काफी तेज बताया है. ओमीक्रोन संक्रमण के इस खतरे के बीच राज्य सरकारें सक्रिय हो चुकी है. इससे  निपटने की तैयारिया शुरु हो चुकी है. आपदा प्रबंधन की बैठके जारी है. अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे है.

देखा जाय तो नववर्ष की शुरुआत पांबदियों के बीच शुरु हो रही है. राज्य सरकारों की चिंता भी वाजिब है.  दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना ओमीक्रोन का नया वेरिंएट काभी तेजी से अपना पांव पसार रहा है. कई राज्य इसकी जद में आ चुके हैं. इस लिए आने वाला कुछ समय पांबदियों के बीच ही गुजरने वाला है.

इधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने से प्रतिबंध लगा दिया गया है.  इस दौरान लोगों को समुद्र तटों, बगीचों, खुले मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर जाने की मनाही कर दी गई है. यह पाबंदी 15 जनवरी तक रहेगी. कहा तो यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन पांबदियों को और भी कठोर बनाया जा सकता है.

हालांकि, नए साल के अवसर पर दिल्ली में एतिहासिक इमारतों, संसद भवन को सजाया गया था. मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लाइटें और लेजर शो नजर आए.

शिमला के रिज मैदान में एकत्र हुए पर्यटकों वहां से जाने को कह दिया गया है. बताया जा रहा है कि नव वर्ष की  पूर्व संध्या पर हजारों लोग रिज मैदान में जमा होकर नव वर्ष की आगवानी कर रहे थें, आखिरकार जिला प्रशासन को रिज मैदान को खाली करवाने का फैसला करना पड़ा.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...