भिवानी जिले में खिसका पहाड़,10 वाहन दबे, 1 मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

हरियाणा : भिवानी जिले में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया. यहां पहाड़ दरकने से 8 से 10 वाहन दब गए. करीब 15 से 20 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है. वहीं तीन लोगों को निकाल लिया गया है. एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार, डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से यह हादसा हो गया है. प्रशासनिक अमला राहत कार्यों में जुटा हुआ है. वहीं घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने घटनास्थल का जायजा लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में हुआ है. यहां पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में कई लोगों के दबने और हताहत होने की सूचना है. बचाव कार्य जारी है. पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है. इस हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं.

फिलहाल अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर धमाके के कारण हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है.

11000 वोल्ट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...