JDU नेता को नहीं है ललन सिंह और संजय झा पर भरोसा, वक्फ बिल को लेकर कह दी बड़ी बात…

पटना: वक्फ संशोधन बिल पर लंबे समय से पक्ष विपक्ष आमने सामने है और लगातार बयानबाजी का दौर चल रहा है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम के हित में बता रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने की बात कर रहा है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब सत्ता पक्ष में भी तकरार देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार में मजबूत सहयोगी JDU में वक्फ संशोधन बिल का विरोध देखने को मिल रहा है।

मामले में JDU के नेता सह पूर्व सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम ने कहा कि महज 24 घंटे शेष हैं, बिल कल सदन में पेश किया जायेगा। सदन में वक्फ संशोधन बिल पेश करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ संज्ञान लेना होगा इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू से भी अपील करना चाहूंगा कि यह बिल सदन में पेश नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष पर नहीं है भरोसा

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अशफाक करीम ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर भी हमला किया और कहा कि मुझे उन पर भरोसा नहीं है। एक केंद्र में मंत्री हैं तो दूसरे राज्यसभा में सांसद लेकिन अगर हमारी बात को कोई सदन तक पहुंचा सकता है तो वह एक मात्र नीतीश कुमार हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   बिहार में BJP के इशारे पर होगा चुनाव, तेजस्वी ने अमित शाह समेत…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...