बिहार में कोरोना विस्फोट : NMCH के 16 और एम्स के दो डॉक्टर सहित राज्य में मिले 281 नये संक्रमित मरीज

पटना : बिहार में नये साल के पहले दिन शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ है. राज्य में एक दिन में कुल 281 नये कोरोना के मरीज मिले. पटना के ही 136 और गया में 70 केस हैं. राज्य में अब कोरोना के केस 749 हो गए हैं. बाहर से आए 7 लोग भी संक्रमित मिले हैं. राज्य में एक दिन में कोरोना के नए मामलों में 77% वृद्धि हुई है. IGIMS के 4, AIIMS के 2, ESIC अस्पताल बिहटा की एक महिला डॉक्टर और PMCH के एक डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है. NMCH की इमरजेंसी में 16 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. एनएमसीएच के ये सभी डॉक्टर आईएमए के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहीं एम्स में जांच में 18 पॉजिटिव मिले हैं.

डॉक्टरों के संक्रमित होने से संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा है, क्योंकि हाल में IMA के अधिवेशन में डॉक्टर शामिल हुए थे. ऐसे में संक्रमण को लेकर बड़ा खतरा है. अगर अधिवेशन में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की संख्या बढ़ी तो डॉक्टरों और संपर्क में आने वाले मरीजों व हेल्थ वर्करों की बड़ी चेन तैयार हो जाएगी.

बता दें, शुक्रवार को 158 नए संक्रमित राज्य में मिले थे. शुक्रवार को संक्रमित मरीजों में अमेरिका से कंकड़बाग, इंग्लैंड से लोहियानगर और नीदरलैंड से कदमकुआं आए लोग भी शामिल हैं. इसके अलावा अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र से आए दो लोग भी संक्रमित हैं.

30 जून को आए थे 260 मामले

इसके पहले 30 जून 2021 को एक दिन में 260 मामले आए थे. संक्रमण की रफ्तार ऐसे ही बढ़ी तो कोरोना का पीक फरवरी में आ जाएगा. सरकार भी संक्रमण की रफ्तार को देख अस्पतालों की तैयारी में जुट गई है. बेड से लेकर ऑक्सीजन की तैयारी की जा रही है. अब ऐसे मामले आ रहे हैं जिसमें मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है. पटना AIIMS में ऐसे मरीज भर्ती हुए हैं जिसमें संक्रमण के बाद सांस लेने में तकलीफ हुई है.

बिहार में कोरोना से कल एक बुजुर्ग की मौत, संक्रमितों में 0 से 12 वर्ष के बच्चे ज्यादा

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...