पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनामी 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 15 हजार रुपए की इनामी समेत दो कुख्यात अपराधी को हथियार एवं जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा ,तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर से की है।

दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे – पुलिस

इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया है कि दोनों अपराधी मोस्टवांटेड है। दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान के तहत दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया है कि उसके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया है कि दोनों अपराधी पर कई संगीन मामला दर्ज है।

इस घटना की जानकारी DSP सुबोध कुमार ने दी

इस दौरान डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि 15 हजार की इनामी अपराधी संजीत कुमार और समस्तीपुर जिले अरुण कुमार गिरफ्तार किए गए हैं। समस्तीपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार दोनों मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाना के पुलिस ने चेकिंग अभियान सहित छापेमारी की गई तो छापेमारी में दोनों अपराधी गिरफ्तार हुए।

यह भी देखें :

संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामला दर्ज है

उन्होंने बताया है कि संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामला दर्ज है। वहीं अरुण कुमार जो समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, उस पर पटना जिले में लूट, डकैती और हत्या समेत आधा दर्जन मामला दर्ज है। उन्होंने बताया है कि संजीत कुमार पर बेगूसराय में 15 हजार का इनामी यह अपराधी था। यह लगातार पुलिस को धूल झोंककर फरार चल रहा था। फिलहाल यह दोनों अपराधी गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े : पापा जेल में है ? मदद के नाम पर लड़के के साथ SHO ने किया घिनौना काम…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...