युवक ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई छलांग…

इंश्योरेंस कम्पनी में कार्यरत था युवक

धनबाद : शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ईस्ट धोबाटांड में एक अपार्टमेंट से देर रात युवक ने छलांग लगा दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी. लोगों का कहना है कि सुबह में जमीन पर गिरे हुए युवक को देखा. लोगों ने युवक की पहचान भावेश कुमार के तौर पर किया. युवक सिद्धि विनायक अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर रहता था. वह अकेले अपने फ्लैट में रहते थे.

बताया जा रहा है कि भावेश ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भावेश की मौत संभवतः फ्लैट की खिड़की से गिरने से हुई होगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है. घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गयी है. उनकी पत्नी उत्तराखंड में रहती हैं. मृतक के परिजन उत्तराखंड से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएनएमसीएच भेज दिया है. मामले में पुलिस ने जांच की बात कहते हुए बताया कि यह सुसाइड है या मर्डर, इसकी छानबीन की जा रही है. जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

मुखिया पति और उसके भगिना का शव बरामद, Double murder से इलाके में मची सनसनी  

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट,...

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है। रांची में 27 अगस्त को...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...