Giridih में एक के बाद एक तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक…

Giridih : गिरिडीह पचम्बा थाना के सामने शनिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की तीनों दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। वहीं इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Giridih आग के बाद सामान जलकर खाक
Giridih आग के बाद सामान जलकर खाक

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, बोरे में… 

Giridih : लाखों की संपत्ति जलकर खाक

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि घटना के दौरान तीनों दुकानें बंद थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में जुट गए। हालांकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग की लपटे तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी और सब कुछ जलकर राख हो गया था।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : रामनवमी पर बीजेपी ने हेमंत सरकार को चेताया-यदि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा तो… 

अगलगी की इस घटना में दुकानदार श्याम सुंदर साव, मदन यादव और रवि मंडल को लाखों रुपये की क्षति हुई है।
दुकानदारों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। जब तक वे अपनी दुकानों तक पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : विस्थापित आंदोलन में मृतक को दी गई अंतिम विदाई, गूंजे “प्रेम महतो अमर रहें” के नारे… 

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...