Advertisment

Ranchi में रामनवमी पर ड्राई डे का ऐलान, यदि शराब बेचते हुए पाए गए तो…

Ranchi : राजधानी रांची में रामनवमी को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ड्राई डे का ऐलान किया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में रांची के सभी बार, शराब दुकान सहित शराब के सभी बिक्री परिसरो को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान यदि कोई भी शराब बेचते हुए दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : रामनवमी पर बीजेपी ने हेमंत सरकार को चेताया-यदि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा तो… 

Ranchi में सभी प्रकार के शराब दुकान बंद रखने के आदेश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा शुष्क दिवस को रांची जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार एवं क्लब सहित थोक बिक्री परिसर (JSBCL), सभी देशी/विदेशी शराब की विनिर्माणशाला तथा सभी प्रकार की उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : विस्थापित आंदोलन में मृतक को दी गई अंतिम विदाई, गूंजे “प्रेम महतो अमर रहें” के नारे… 

आदेश का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा ड्राई डे पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं आपूर्ति पर प्रतिबंध से सभी अनुज्ञाधारियों को अवगत कराने एवं बंदी आदेश का सख्ती से अनुपालन का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, बोरे में… 

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खुदरा दुकानों को सीलबंद करने के साथ कडी निगरानी एवं सतर्कता रखते हुए सघन गश्ती एवं छापामारी कर अवैध शराब बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...