पारस के साथ प्रिंस पहुंचे अररिया, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अररिया : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) अररिया पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद प्रिंस राज (Prince Raj) भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में एरिया पहुंचे हैं जहां उन्होंने एक सुर में कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर पूरे बिहार के 243 सीटों पर तैयारी कर रही है। आगे किसके साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ना है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी।

वक्फ संशोधन विधेयक पूरी तरह से गलत है – पशुपति कुमार पारस

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अभी जो एनडीए के सरकार के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक लाया गया है, यह पूरी तरह से गलत है। रालोजपा इस विधेयक के विरोध में है। वहीं पूर्व सांसद प्रिंस राज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए हमेशा ड्रामा करते रहते हैं। अपनी मां का इतना ही दर्द था तो उनके लिए पहले डॉक्टर भेजते या फिर उन्हें पटना में इलाज करवाने के लिए ले जाते हैं। वह सहानुभूति बटोरने में लगे हुए हैं। जनता सब देख रही है, किसने किसके साथ क्या किया है।

यह भी पढ़े : अमित शाह के बिहार दौरा से RLJP को नहीं पड़ेगा फर्क, पशुपति पारस ने कहा….

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...