NDA में रहेगी पारस की पार्टी या अकेले लड़ेगी चुनाव
पटना: बिहार में सभी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि विधानसभा चुनाव और पार्टी की मजबूती को लेकर दो दिवसीय बैठक की गई।
NDA में रहेगी पारस की पार्टी या अकेले लड़ेगी चुनाव
पहले दिन जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की गई जबकि दूसरे दिन प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ की गई। इस दौरान चुनावी रणनीति और विधानसभा में चुनाव में सीट के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।
NDA में रहेगी पारस की पार्टी या अकेले लड़ेगी चुनाव
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि हमारे सामने विधानसभा चुनाव है, चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजधानी पटना में एक बड़ी रैली करेंगे। 15 अप्रैल को पार्टी की एक संयुक्त बैठक की जाएगी और फिर हम निर्णय लेंगे कि NDA या फिर किसी अन्य गठबंधन के साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे या फिर अकेले सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का, कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में कांग्रेस ने कहा…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


