तमिलनाडु में फंसे मजदूर को सकुशल बानो लाया गया

बानो. थाना क्षेत्र के कनारावां पंचायत के ग्राम बड़ोमदा निवासी चरण लोहरा 3 महीना पूर्व तमिलनाडु काम करने गया था तथा नागा लिमिटेड कंपनी में काम कर रहा था। काम के बदले में उसे केवल खाना-पीना दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मजदूर चरण लोहरा को पैसा नहीं दिया जा रहा था। उसका शोषण किया जा रहा था। खाना पीना भी सही से नहीं दिया जा रहा था और 12 घंटे तक सूजी फैक्ट्री में काम कराया जाता था।

तमिलनाडु में फंसे मजदूर को बानो लाया गया

ठेकेदार से पैसे मांगने पर भी नहीं दिए जा रहे थे। चरण लोहरा ने बताया कि वहां जाकर फंस गया था। पैसे ना मिलने के कारण घर वालों को पैसे नहीं भेज पा रहा था और न ही घर वापस आप आ रहा था। इस बात की जानकारी उसने बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रिती बुढ़ और सामुएल बुढ़ को दी।

परिजनों को सौंपा गया

मुखिया ने इस बात की जानकारी बानो थाना प्रभारी विकास कुमार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजित कंडुलना और बानो कांग्रेस मीडिया प्रभारी अभिषेक राज तोपनो और हर्षित सांगा को दी। इसके बाद सभी के सामूहिक प्रयास से मजदूर को सकुशल वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...