सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूर, विडियो जारी कर सरकार से लगाई गुहार

रांचीः सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों के खाने के लाले पड़ गए हैं। जिस कंपनी में सभी कार्यरत थे, कंपनी ने किचन का दरवाजा बंद कर दिया है।

फंसे मजदूरों को भारतीय दूतावास की ओर से तीन दिनों के लिए खाना-पीना उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब वह समाप्त हो चुका है। साथ ही साथ गंदे पानी पीने की वजह से बीमार पड गये हैं। जिसके वजह से फंसे मजदूरो के परिजन काफी परेशान है और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे।

कंपनी ने मजदूरों का खाना-पीना किया बंद

मजदूरों ने मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल कर दी, तो कंपनी ने खाना-पीना देना तक बंद कर दिया और उपर से कंपनी ने मुकदमा कर दिया है।

सऊदी अरब में फंसे मजदूरों ने चौथा वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने भारत एवं राज्य सरकार से तत्काल मजदूरों की मदद करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- सर्च अभियान के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड में आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

 

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...