प्रमोशन तिथि बदलने के आदेश के विरुद्ध जेपीएससी की याचिका खारिज, कोर्ट ने दिए अनुपालन के निर्देश

रांची:  झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी द्वारा प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह की प्रोन्नति तिथि में परिवर्तन के खिलाफ दाखिल की गई एलपीए (लेटर पेटेंट अपील) को खारिज कर दिया है। डबल बेंच ने इस अपील को मेंटेनेबल योग्य नहीं माना और स्पष्ट निर्देश दिया कि पहले दिए गए आदेश का अनुपालन किया जाए।

गौरतलब है कि कोर्ट ने पिछले वर्ष 31 जनवरी को आदेश दिया था कि प्रोन्नति तिथि में बदलाव की प्रक्रिया छह सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। लेकिन जेपीएससी ने निर्देश का पालन करने के बजाय प्रो. मिथिलेश सहित छह शिक्षकों का प्रमोशन ही रद्द कर दिया। इसके बाद अवमानना याचिका भी दाखिल की गई थी।

जेपीएससी ने एपीआई स्कोर के आधार पर प्रोन्नति देने के लिए रांची विश्वविद्यालय (आरयू) को पत्र भेजा था, लेकिन विश्वविद्यालय ने इसका अनुपालन नहीं किया। आयोग ने प्रो. मिथिलेश को एपीआई स्कोर जमा करने और साक्षात्कार के समय उसकी प्रति लाने का निर्देश भी दिया था।

जिन शिक्षकों का प्रमोशन रद्द किया गया था, उनमें डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार झा, डॉ. एके डेल्टा, डॉ. बुशरा राजा, आगथा सिल्विया खलखो, एन. वेंकट अप्पा राव और डॉ. कहकशां परवीन शामिल हैं। इनमें से डॉ. कहकशां परवीन का निधन हो चुका है।

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...