जेपीएससी घोटाला: हाईकोर्ट से 18 आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

रांची: जेपीएससी की पहली नियुक्ति प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 18 आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। इससे पहले इनकी जमानत याचिका सीबीआई कोर्ट से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद सभी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की अदालत ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई की और आरोपियों को अग्रिम राहत देते हुए जमानत देने का आदेश सुनाया।

जिन लोगों को राहत मिली है, उनमें राजेश्वर नाथ आलोक, अनिल कुमार यादव, सीमा सिंह, सुषमा नीलम सोरेंग, ज्योति झा, कामेश्वर राम, लक्खी राम बासकी, हरिवंश पंडित, सुदर्शन मुर्मू, अनंत कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गर्ग और कमलेश्वर नारायण सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।

सीबीआई ने जेपीएससी की पहली नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इनमें जेपीएससी के पांच पूर्व अधिकारी, 12 परीक्षक और 20 परीक्षार्थी शामिल हैं।


Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...