समस्तीपुर में वार्ड सदस्य के पति की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या

Samastipur:- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर पतासिया गांव में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के पति की सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने की दर्दनाक खबर सामने आई है. मृतक की पत्नी शाहपुर पतासिया गांव के वार्ड पार्षद के रूप में इस बार चुनाव जीती थी.

बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद पति दिनेश पासवान जब खेत में पटवन कर लौट रहा था, तब गांव के दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. मृतक के भाई राजबली पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कर 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

बताया जा रहा है कि यह वार्ड पार्षद पति की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को जाम हटवाने में सफलता मिली.

बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव के बाद चुनावी हिंसा की खबरों पर विराम नहीं लग रहा. अब तक छह से अधिक नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या की जा चुकी है, इसके साथ ही दूसरे जन प्रतिनिधियों की हत्यी की खबरें भी आई है. अभी हाल ही में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस देने की मांग की किया था. दूसरी पार्टियों की ओर से भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने की मांग की जाती रही है.

रिपोर्ट-सुनिल कुमार

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...