चैनपुर में नशे में धुत पति ने पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार

चैनपुर. थाना क्षेत्र में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे में धुत पति ने पत्नी की ली जान

जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर में पति अनीश एक्का (37 वर्ष) ने आपसी विवाद को लेकर नशे की हालत में अपनी ही पत्नी को डंडे से पिट-पिटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद चैनपुर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने शराब के नशे में पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर जान ले ली। बताते चलें कि चैनपुर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध महुवा शराब का कारोबार फल फूल रहा है। इस पर चैनपुर थाना रोक नहीं लगा पा रहा है। अक्सर नशेड़ियों को शराब के नशे में रोड किनारे गिरा देखा जाता है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...