बिहार चुनाव के लिए मांझी ने उतारा पहला कैंडिडेट

पटना : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन सभी पार्टियां अभी से ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शनिवार को पूर्णिया जिले के कस्बा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक घोषणा की। मांझी ने एनडीए गठबंधन के अंदर ‘हम’ के लिए 35 से 40 सीटों पर दावा किया और पार्टी के पहले आधिकारिक उम्मीदवार राजेंद्र यादव को पूर्णिया जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया।

Goal 6 22Scope News

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक और उत्साहित नजर आए

आपको बता दें कि कलानंद हाईस्कूल में 10 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक और उत्साहित नजर आए। मांझी ने कहा कि इस बार कम से कम 20 हम विधायक विधानसभा में पहुंचें, ताकि जनता की आवाज बुलंद हो। हमें 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 35 से 40 सीटों की जरूरत है।

Jitan Ram Manjhi 1 22Scope News
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक और उत्साहित नजर आए

यह भी देखें :

‘HAM पार्टी दलितों, शोषितों व वंचितों की एक मजबूत आवाज है, उनके उत्थान के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी’

केंद्रीय मंत्री ने जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं आप सभी को बता दूं कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) केवल राजनीतिक पार्टी नहीं ब्लकि दलितों, शोषितों और वंचितों की एक मजबूत आवाज है जो उनके उत्थान के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। आज हम पार्टी पूर्णिया जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में कलानंद माध्यमिक विद्यालय गढबनैली (विधानसभा कसबा) पूर्णिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पार्टी के विधायक प्रफुल कुमार मांझी सहित पार्टी के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Jitan Ram Manjhi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Bihar विधानसभा चुनाव में कम से कम 20 सीट जीतने का मांझी ने किया दावा, इतनी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार…

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...