30 रूपये में खरीदा Ribbon और बन गया लोको पायलट, RPF ने एक युवक को…

भागलपुर: भागलपुर में रविवार की देर रात आरपीएफ ने एक फर्जी लोको पायलट को गिरफ्तार किया है जो रेलवे कर्मी होने की धौंस दिखा कर ट्रेन में मुफ्त की यात्रा करता था। फर्जी लोको पायलट की पहचान जमुई के विकास कुमार के रूप में की गई जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह कर धनबाद के एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ता है। आसनसोल से धनबाद ट्रेन से मुफ्त में आने जाने के लिए वह फर्जी तरीके से अपने आप लोको पायलट बन गया और रेलवे टीटी से टिकट जांच के दौरान बच निकलता था। Ribbon  Ribbon  Ribbon  Ribbon 

बताया जा रहा है कि उसने मात्र में 30 रूपये में रेलवे का एक आईडी कार्ड रिबन खरीद लिया और जब भी ट्रेन से यात्रा करता था तो रिबन गले में पहन लेता था। बीती रात भी वह भागलपुर में अपना कोई काम कर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा था तभी उसे देख कर टीटी को कुछ शक हुआ। टीटी ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अभी पढ़ ही रहा है। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने के लिए वह एक रिबन खरीद कर रेलकर्मियों के सामने अपने आप को लोको पायलट बताता था।

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games के माध्यम से बिहार की संस्कृति…, डिप्टी सीएम ने कहा ‘बदलते बिहार की निशानी…’

उसने बताया कि उसका यूनिफार्म उसके कॉलेज का है। टीटी ने युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM नीतीश की मांग पर PM ने दिया खास तोहफा, बिहार खत्म हो गई PMAY की…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...