राज्यपाल ने कहा- हमने किसी पर नहीं किया हमला, भारत की विरासत रही है संस्कृति

दरभंगा : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ख्वाजा गरीब नवाज कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दरभंगा के दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय (DMCH) ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अपोलो कॉलेज के 120 छात्रों और छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 180 छात्रों और छात्राओं के लिए कैंपिंग सेरेमनी का शपथ दिलाया गया।

Goal 6 22Scope News

आपके ऊपर पैर पर पैर रखने की कोशिश कर सकता हूं, यह संभव ही नहीं है – आरिफ मोहम्मद खान

वहीं बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गरीब नवाज कॉलेज ऑफ नर्सिंग के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विश्व में युद्ध के हालात का उदाहरण देते हुए कहा कि मानव की बराबरी की एक कल्पना होती है। एक देश के लोग दूसरे देश पर हमला नहीं कर रहे होते। खुद हमने सैकड़ों साल तक गुलामी का जुआ अपने कंधों पर ढोया है।
एक भारत की संस्कृति ऐसी है जिसने यह कहा कि वहीं परमात्मा जो मेरे अंदर आत्मा के रूप में विराजमान है। वहीं परमात्मा आत्मा के रूप में तुम्हारे अंदर भी विराजमान है। जब हम आपके अंदर परमात्मा को देख रहा हूं तो यह कैसे संभव है कि आपके ऊपर पैर पर पैर रखने की कोशिश कर सकता हूं यह संभव ही नहीं है।

यह भी देखें :

हम तो बहुत गर्व के साथ कहते हैं कि भारत ने किसी पर हमला नहीं किया है – राज्यपाल

वहीं राज्यपाल ने उपस्थिति छात्र-छात्राओं को भारत के परंपरा के बारें प्रकाश डालते हुए कहा कि हम तो बहुत गर्व के साथ कहते हैं कि भारत ने किसी पर हमला नहीं किया है। इसलिए नहीं किया कि हम चाहते नहीं थे यदि हमें सांस्कृतिक विरासत की पता ना होती तो कोशिश कर ही सकते थे। मानव की प्रकृति है वह दूसरों के ऊपर अपना अधिपत्य जमाना चाहती है। भारत की संस्कृति में भारत के लोगों ने जो हजारों साल पहले संस्कृति स्थापित की हम किसी की तरफ बुरी नजर ना डाल सके। देश में जो सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उससे यह संकल्प स्पष्ट नजर आता है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।

यह भी पढ़े : इमारत-ए-शरिया ने नीतीश-चंद्रबाबू को वक्फ बिल के समर्थन पर दी चेतावनी, कहा- कानून वापस नहीं तो मुल्क में अमन चैन नहीं…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...