थानेदार से मारपीट मामला, विधायक दीपिका पांडेय सिंह की याचिका पर हुई सुनवाई

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में निलंबित थानेदार के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेसी विधायक दीपिका पांडेय की याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रतिवादी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय देने का आग्रह किया गया है, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि निर्धारित की है. इस दौरान अदालत ने दीपिका पांडेय सिंह को पूर्व में दी गई अंतरिम राहत को बरकरार रखा है. विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनके खिलाफ गोड्डा के मेहराम थाना के पूर्व थानेदार एसआइ गौतम कश्यप ने मारपीट करने, फाइल छीनने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रिपोर्ट-प्रोजेश

गोड्डा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं विधायक दीपिका पांडे सिंह

सड़क पर पानी में ही धरने पर बैठ गईं विधायक, जानिए क्यों

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...