राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, समय मांगने की याचिका स्वीकार

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी को अदालत में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से समय मांगा गया जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अगली सुनवाई अब 26 अप्रैल को होगी.

बता दें कि सभी मोदी नाम वाले चोर होते हैं, वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है, जिसमे निचली अदालत ने संज्ञान लिया है. जिसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान रांची के मोराबादी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी नाम वाले चोर होते हैं. जिसके बाद उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया था.

इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था. पूर्व में अदालत ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी, जिसे आज सुनवाई की तिथि को बढ़ा दिया गया है. अब मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

लातेहार मॉब लिंचिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...