Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन आज स्पेन और स्वीडन दौरे पर होंगे रवाना…

Ranchi : झारखंड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार के 11 सदस्यीय का एक प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर आज रवाना होंगे। इस दौरे को राज्य के औद्योगिक विकास और वैश्विक निवेशकों से साझेदारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड की प्रशिक्षु नर्सों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, जल्द बढ़ जाएगी वेतन… 

Ranchi : विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार का स्पेन और स्वीडन दौरा

दौरे की शुरुआत 19 अप्रैल को स्पेन की राजधानी मैड्रिड से होगी, जहां प्रतिनिधिमंडल झारखंड की निवेश संभावनाओं को पेश करेगा। 21 अप्रैल को रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों से मुलाकात तय है, जबकि 22 अप्रैल को माइनिंग और स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के साथ बातचीत की जाएगी। इसके बाद 23 अप्रैल को बर्सिलोना में स्पेन के कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा कर एग्रो प्रोसेसिंग सेक्टर में संभावनाओं को टटोला जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi : BSNL टेलीफोन भवन में लगी आग से मची अफरा-तफरी 

सीएम हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

स्वीडन में 25 अप्रैल को क्लीन एनर्जी से जुड़ी कंपनियों से मुलाकात होगी। इसके साथ ही 26 अप्रैल को वन-टू-वन मीटिंग्स और संभावित निवेश प्रस्तावों पर गहन विमर्श किया जाएगा। उद्योग निदेशक सशांत गौरव के अनुसार, इस दौरे के माध्यम से झारखंड सरकार की नयी औद्योगिक नीति, खनिज संसाधनों की उपलब्धता और अन्य क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेमिका ने हत्या के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश सुनकर रुह कांप जाएगी… 

उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से राज्य में विदेशी पूंजी निवेश को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। इस दौरे के माध्यम से झारखंड सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की साख मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठा रही है।

ये भी पढे़ं- Breaking : दिल थाम के बैठे! 4 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

सीएम के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होंगे रवाना

सीएम के साथ इस दौरे में 11 लोग जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अभिनाश कुमार, राहुल पुरवार, डायरेक्टर माइंस, डायरेक्टर जुडिको, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सचिव, जॉइंट डायरेक्टर, डायरेक्टर इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक एक्सपर्ट भी रखा जाएगा।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...