JSSC परीक्षा के लिए संशोधित नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई टली

रांचीः झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी परीक्षा के लिए संशोधित नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई. यह मामला चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल नहीं किया गया है. इस पर प्रार्थी की ओर से कहा गया कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और जेएसएससी की ओर से नई नियमावली के तहत कई विज्ञापन भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए. जिस पर अदालत ने अगले सप्ताह सुनवाई की तिथि निर्धारित की है. रमेश हांसदा की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में सरकार की नई नियुक्ति नियमावली को चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि नई नियुक्ति नियमावली में यह शर्त लगाया जाना असंवैधानिक है कि सिर्फ राज्य के संस्थानों से दसवीं और 12वीं पास वाले ही नियुक्ति के योग्य होंगे.

रिपोर्ट- प्रोजेश

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...