रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज की भाजपा विधायकों ने की निंदा, जानिए क्या कहा

हजारीबाग. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की हजारीबाग में भाजपा विधायकों ने निंदा की है। साथ ही इन विधायकों ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए हमला बोला।

भाजपा विधायक मनोज यादव ने कहा कि इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह से छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है, यह बेहद दुखदाई है। सरकार को छात्रों से बात करने की आवश्यकता थी। वहीं घटना को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि संविधान लेकर घूमने वाली पार्टी ने संविधान का ही रांची में ख्याल नहीं रखा है। हजारीबाग के बाद रांची में छात्रों पर लाठी चार्ज करना बेहद निंदनीय है।

वहीं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्र जांच की मांग कर रहे हैं तो सरकार को जांच करवाने में क्यों परेशानी हो रही है। छात्रों ने प्रश्न पत्र लिक होने का आरोप लगाया है। छात्रों को भी सरकार को संतुष्ट करने की जरूरत थी। जिस तरह से रांची में लाठी चार्ज किया गया है, यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में भी छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया था। इन दोनों घटना का भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है।

प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज

बता दें कि, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच आज छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान छात्रों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो एवं कुछ अन्य छात्रों पर पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर लाठी भांजी और घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर थाना ले गया।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...