Advertisment

तेजस्वी का नीतीश पर करारा हमला, कहा- मंत्री को हर एक टेंडर में मिलता है 30 फीसदी कमीशन

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी थोड़ी देर पहले प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि दिसंबर से लेकर अभी तक कुल सात कैबिनेट की बैठक हुई है। 30 फीसदी हर एक टेंडर में मंत्री को कमीशन मिलता है। अब कितना भी दम लगा लें उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए आनन-फानन में टेंडर निकाला जा रहा है। मात्र तीन महीने की कैबिनेट की बैठक में मात्र 76 हजार करोड़ रुपए ही रकम की ही स्वीकृति मिली है।

Goal 4 22Scope News

सरकार सलाना 25 से 30 हजार करोड़ चुकाती है लोन

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सालाना 25 से 30 हजार करोड़ सरकार लोन की पैसा चुकाती है। ब्याज का तो छोड़ दीजिए। 225 करोड़ रुपए का प्रयोग बिहार सरकार सरकारी खजाने से चुनाव को लेकर यात्रा की अब लीपा पोती करने के लिए अब महिला संवाद कर रहे हैं। 600 वैन दिल्ली से यहां बुलाया गया है। नल जल में भी बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। अभी तक कई गांव में नल जल नहीं पहुंचा है। पुल पुलिया के नाम पर भी सरकार के अधिकारियों ने लुटा है।

यह भी पढ़े : ‘महागठबंधन की बैठक तो हुई लेकिन नहीं चुना गया नेता’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...