सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे स्पेन के बार्सिलोना, भारतीय प्रवासी उद्यमियों से की मुलाकात

रांची. झारखंड में उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड से 11 सदस्यों की टीम स्पेन के बार्सिलोना पहुंची है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन का बार्सिलोना में स्वागत किया गया है। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रवासी उद्यमियों, स्पेनिश गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाकात की। यह दौरा स्पेन और स्वीडन का है। दौरा 27 अप्रैल तक होगा। स्पेन के बर्सिलोना, मैड्रिड और गुटेनबर्ग के बाद सीएम हेमंत सोरेन का दौरा स्वीडन के स्टॉकहोम का होगा।

सीएम हेमंत सोरेन के साथ प्रतिनिधिमंडल में ये शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव उद्योग विभाग झारखंड अरवा राजकमल, निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अजय कुमार सिंह के साथ अन्य विशिष्ट लोग शामिल है।

दौरे का यह उद्देश्य

इस दौरे को लेकर उद्योग विभाग के निदेशक सुशांत गौरव ने बताया था कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य के पॉलिसी के बारे में बताने के साथ-साथ राज्य की पॉसिबिलिटी, पोटेंशियल को भी बताना है कि हमारे राज्य की क्या क्षमता है, जहां इन्वेस्टमेंट हो सकता है। उन्होंने बताया था कि साथ ही एक बड़ी मीटिंग भी होनी है, जहां बहुत सारे लोग होंगे, जहां प्रश्न और उत्तर होंगे और पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन भी होंगे।

प्रवासी भारतीयों से भी होगी बात

उन्होंने बताया था कि इस दौरान वन टू वन मीटिंग भी नहीं होनी है। भारतीय प्रवासियों से भी बात होगी। झारखंड की क्षमता माइंस, मिनरल्स, सोलर एनर्जी को लेकर फोकस किया जाएगा। स्वीडन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, मोबिल्टी, ऑटोमोबाइल्स, जबकि स्पेन ने अग्रो प्रोसेसिंग, सोलर एनर्जी, ग्रीन एनर्जी क्षेत्र बहुत तरक्की की है। इसलिए इन देशों से बहुत कुछ सीखना है।

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: विधानसभा में मतदान जारी, हेमंत सोरेन...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत विधायक वोट डाल रहे हैं, शाम 5 बजे...

Jharkhand Health Alert: कफ सिरप बिक्री पर सख्ती, बिना डॉक्टर की...

झारखंड में कफ सिरप की बिक्री पर सख्त निगरानी शुरू। 24 हजार दवा दुकानों की जांच होगी, बिना डॉक्टर की पर्ची दवा बेचने पर...

Jagannathpur Temple Security: झारखंड हाईकोर्ट सख्त, रांची SSP को 24 घंटे...

जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट सख्त। रांची एसएसपी को 24 घंटे पुलिस बल तैनात करने का निर्देश, 23 जून तक मांगी...