Advertisment

Giridih: संदेहास्पद स्थिति में ग्राम रोजगार सेवक का कुएं में मिला शव, मचा हड़कंप

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी स्थित मकडीहा ग्राम में एक लगभग 52 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में संदेहास्पद स्थिति में तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक गावां प्रखंड के नीमाडीह पंचायत में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था।

Giridih: कुएं के पास मिली पर्ची

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार करबी 12 बजे मकडीहा पंचायत स्थित मकडीहा गांव निवासी विजय कुमार का शव उनके घरनके पास स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई, सभी अचंभित नजर आए। मृतक अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए। वे अपने में एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। जिस कुआं में उनका शव मिला, उसके आसपास एक पर्ची में शारीरिक कष्ट होने की बात लिखी हुई मिली।

Giridih: मामले की जांच में जुटी पुलिस

उसने अपने रहते तीन पुत्री का विवाह कर लिया था। एक पुत्री का विवाह होना बाकी था। इसके अलावे उन्हें एक पुत्र है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि उन्हें शारीरिक कष्ट था। इसके कारण उन्हें चलने फिरने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बाबत घोड़थम्बा ओपी के पदाधिकारी रमाकांत सिंह ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछने पर बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कर्रवाई की जाएगी।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...