बिहार के ‘वैभव’ ने क्या छक्का मारा, दिग्गज भी शॉट देखकर हो गए हैरान

जयपुर : देश में अभी सबसे बड़ा लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चल रहा है। करीब लीग का आधा मैच खत्म होने को है। कल यानी 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल-18 का 36वां मैच खेला जा रहा था। कल के मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। रोमांचक मैच में कल लखनऊ ने राजस्थान को दो रन से हरा दिया।

Goal 2 22Scope News

बिहार के 14 साल के वैभव ने किया कमाल

आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी कल आईपीएल में अपना डेब्यू किया। डेब्यू मैच में क्या शानदार बल्लेबाजी की जिससे पूरा देश सहित क्रिकेट जगत के दिग्गज भी वैभव के बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए। वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान अपने तरफ खींच लिया। वैभव सूर्यवंशी ने पारी में तीन छक्के, दो चौके की बदौलत 20 गेंद पर 34 रन ठोक डाले। वैभव की बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट जगत में गजब हलचल है। साथ ही बिहार के साथ-साथ उनके गृह जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच व पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ भी उनकी बल्लेबाजी देखकर अपने को रोक नहीं पाए और जमकर ताली बजाते हुए तारीफ की।

यह भी देखें :

वैभव का पहला शॉट देखकर हैरान रहे गए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वाटसन

आपको बता दें कि कल के मैच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के पहली गेंद ऐसा शॉट लगाकर छक्का जड़ा कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाटसन भी तारीफ करने के लिए अपने को नहीं रोक पाए। शेन वाटसन ने इस छक्के को देखकर कमेंट्री के दौरान कहा कि जिस शॉट को खेलने में मुझे 30 साल लगे वो इस लड़के ने पहली गेंद पर खेला है। क्या लाजवाब छक्का लगाया। वैभव को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

RR 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL-2025 : अभी तक का पहला सुपर ओवर हुआ मैच, दिल्ली ने मारी बाजी

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...