महिला के सिर पर थूक कर फंस गए जावेद हबीब, लखनऊ में FIR दर्ज

लखनऊ : थूक लगाकर बाल काटने के मामले में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में जावेद हबीब के विरुद्ध पीड़ित महिला पूजा गुप्ता ने धारा 355, 504 IPC, 3 महामारी अधिनियम और 56 आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज कराया है.

दरअसल, मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने मुजफ्फरनगर में आयोजित किए गए एक शो के दौरान महिला के बालों पर थूक कर उसकी खूबी बताई थी. जावेद का बालों पर थूकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें जावेद ने एक महिला के सिर पर थूकते हुआ कहा कि ‘इस थूक में जान है.’ महिला यूपी के बागपत के बड़ौत की निवासी बताई जा रही है. महिला पूजा गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले जावेद हबीब ने हाईवे पर मौजूद होटल किंग विला में एक वर्कशॉप मे डेमोस्ट्रेशन दिया था, उसी वक़्त बालों को रूखा बताते हुए उसने सिर पर थूक दिया था, हबीब ने सरेआम बालों पर थूककर मेरी बेइज्जती की है.

पूजा गुप्ता ने आगे कहा कि, ‘सेमिनार में सवाल-जवाब का सत्र जारी था, तभी मैंने जावेद हबीब से पूछा तो उनका जवाब था कि तु चुप बैठ जा, इसके जब मैं स्टेज पर पहुंची, तो उन्होंने कहा कि यह वही है जो सुबह से कह रही है कि How it is possible? फिर उन्होंने मेरे सिर को पुश किया, मैंने उन्हें रोका कि मुझे सर्वाइकल है, जब उन्होंने मेरी कटिंग स्टार्ट की तो मेरे सिर पर दो बार थूक दिया और कहा कि यदि तुम्हारे पार्लर में पानी की कमी हो तो सिर पर थूककर भी बाल काट सकते हैं.’

बता दें कि थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए माफ़ी मांगी है, जावेद ने कहा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं. हालांकि, जावेद हबीब ने माफी मांगते समय थूक का जिक्र नहीं किया और कहा कि उनके ‘कुछ शब्दों’ से अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...