मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में 13 हजार करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, मदर डेयरी संयंत्र की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में 13 हजार करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, मदर डेयरी संयंत्र की रखी आधारशिला

मुंगेर :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित जेएसए ग्राउंड से करीब 13 हजार करोड़ रुपये लागत की 15 विकास योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और केंद्र के सहयोग से राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

Goal 7 22Scope News

WhatsApp Image 2025 10 04 at 19.47.50 1 1 22Scope News

मुख्यमंत्री  ने प्रगति यात्रा-2025” के वादों को दुहराते हुये कहा कि पूर्व की घोषणाओं का आज में शुभारंभ कर रहा हूँ।     इन 15 योजनाओं में प्रमुख रूप से शामिल हैं…

  • 4849.83 करोड़ रुपये की लागत से सुलतानगंज–भागलपुर-सबौर गंगा पथ (41.33 किमी) का निर्माण (HAM मॉडल पर)
  • 5119.80 करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर-सफियाबाद-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज गंगा पथ (42 किमी) का निर्माण
  • 1866.11 करोड़ रुपये की योजना के तहत गंगा नदी के अधिशेष जल का बदुआ और खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य
  • रिशिकुंड पर्यटन स्थल का विकास (21.10 करोड़ रुपये)
  • कष्टहरणी घाट का सौंदर्यीकरण (3.76 करोड़ रुपये)
  • असरगंज व जमालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर निर्माण (30.74 करोड़ रुपये प्रत्येक)
  • नया महाविद्यालय असरगंज में (14.52 करोड़ रुपये)
  • फोरलेन रिंग रोड व पहुंच पथ (121.98 करोड़ रुपये)

WhatsApp Image 2025 10 04 at 19.47.50 22Scope News

मदर डेयरी का मुंगेर संयंत्र: 250 करोड़ की परियोजना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मदर डेयरी के मुंगेर डेयरी संयंत्र (₹250 करोड़) का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया । यह संयंत्र राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की सहायक इकाई द्वारा जमालपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है । सीएम ने कहा कि इस परियोजना से मुंगेर, भागलपुर, बांका, लखीसराय, खगड़िया और जमुई जिलों के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा । मुख्यमंत्री ने “गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम” का शुभारंभ करते हुए स्कूली बच्चों को दूध पैकेट वितरित किए ।

नीतीश कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि “2005 से पहले बिहार की स्थिति खराब थी, लेकिन अब राज्य में कानून का राज है और विकास हर क्षेत्र में हो रहा है ।” उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है । अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है ।

बिजली के 125 यूनिट मुफ्त, पेंशन ₹1100 प्रति माह, महिला रोजगार योजना के तहत ₹10 हजार सहायता, और दीदी की रसोई ₹20 में भोजन जैसी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 04 at 19.47.49 22Scope News

मुंगेर अब अपराध नहीं, विकास की पहचान बन चुका है

सीएम ने बताया कि मुंगेर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई, जीएनएम संस्थान, वाणिकी विश्वविद्यालय, और श्रीकृष्ण सेतु पुल जैसी परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं । अब जिले के 79 पंचायत सरकार भवन पूरे हो चुके हैं, शेष इस वर्ष बन जाएंगे । उन्होंने कहा कि “मुंगेर अब अपराध नहीं, विकास की पहचान बन चुका है।”

केंद्र सरकार को धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि “केंद्र की मदद से बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा निवेश हो रहा है।”

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, तथा कई विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :  बिहार के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और खेल सम्मान राशि का बड़ा तोहफा

 

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...