Giridih: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

Giridih: पचम्बा के मारवाड़ी मोहल्ले में स्थित कपड़े की दुकान में रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग ने पूरी तीन मंजिले बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले ली।

Giridih: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, दुकान में लाखों रुपये के कपड़े जल गए। इमारत की ऊपरी दो मंजिलों पर दुकान मालिक का परिवार रहता है। आग लगने के समय वहां सो रहे चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, एक महिलाएं और एक बच्ची अभी भी इमारत में फंसी हुई हैं।

Giridih: आग पर काबू पाने में दमकल की गाड़ियां जुटी

सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं है। अब तक दस दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच चुकी हैं। कपड़े की अधिक मात्रा के कारण आग की लपटें पूरी बिल्डिंग में फैल गई। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

अपडेट जारी है…

नमन नवनीत की रिपोर्ट

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...

Jharkhand High Court: Mutation से तय नहीं होगा जमीन का Ownership,...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि म्यूटेशन, जमाबंदी और लगान रसीद से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता। स्वामित्व विवाद का फैसला केवल सिविल...