Giridih: जेवर दुकान और टेलर दुकान में करीब तीन लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चित्तरडीह रोड स्थित कसौटी ज्वेलर्स तथा जेके टेलर में अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार से सेंधमारी की। जेवर दुकान के मालिक टिंकू प्रसाद वर्मा ने बताया कि कल रात्रि अपने दुकान बंद करके घर चले गए जब आज सुबह आए तो दुकान के पीछे का दीवार टूटी हुई थी तथा दुकान के लॉकर भी टूटी हुई थी, जिससे यह पता चला की करीबन 3 लाख के सोना एवं चांदी के जेवरात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है।

Giridih: जेवर दुकान और टेलर दुकान में चोरी

उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन बार से मेरी दुकान में चोरी हुई है, लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और लगातार मेरी दुकान में चोरी हो रही है। वहीं बगल दुकान जेके टेलर के यहां चोरों ने दीवाल तोड़कर करीब दस हजार के बने कपड़े चोरी करके ले गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुआ पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

पंचानंद राय की रिपोर्ट

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...