नाइट कर्फ्यू की पहली रात चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, मोबाइल शॉप से हजारों की चोरी

नवादा : कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. लेकिन नवादा में सड़कों पर पुलिस गश्ती नहीं कर रही है जिसका अपराधी फायदा उठाने लगे हैं. नाइट कर्फ्यू की पहली रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. नगर के बुंदेलखंड सहायक थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित मां जगदंबा टेलीकॉम नामक दुकान से 50 हजार रुपये नगद और दो कीमती मोबाइल की चोरी हुई है.

दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर मालगोदाम मोहल्ला स्थित अपने घर चले गए थे. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. आनन फानन में दुकान पहुंचे तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. दुकान में रखे 50 हजार रुपये और दो कीमती मोबाइल गायब है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नौ वर्षीय रुद्र का कमाल, आखें बंद कर तीर से साध सकता है निशाना

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...