कोडरमा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सैनिक स्कूल तिलैया के 50 कैडेट कर रहे गया तक सफर

कोडरमाः रांची से खुलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का जगह-जगह भव्य स्वागत किया. वंदे भारत एक्सप्रेस के कोडरमा पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ  स्वागत हुआ. रांची से वंदे भारत में सवार होकर आई केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से उतरी और लोगों का अभिवादन किया. वहीं दूसरी तरफ कोडरमा से सैनिक स्कूल तिलैया के 50 कैडेट वंदे भारत एक्सप्रेस में गया तक का सफर करेंगे. ट्रेन में सफर कर रहे सैनिक स्कूल के कैडेटों ने इस ट्रेन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बताया और इसमें कोडरमा से गया तक का सफर कर रोमांचित और आनंदित हुए.

कैडेट्स ने कहा कि स्वदेशी तकनीक से बने इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं बहाल की गई है, जो दूसरे ट्रेनों में नहीं है. कैडेट्स ने कहा कि आज उद्घाटन के मौके पर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. कैडेटों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल बदलते भारत के बदलती तस्वीर बयां कर रही है.

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...