STF ने कुख्यात नक्सली कर्मचारी जी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश…

गया: STF और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कई नक्सली वारदातों में वांछित चल रहे बिंदेश्वरी यादव उर्फ कर्मचारी जी को रफीगंज बाजार से दबोच लिया। वह औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कुमार विगहा गांव का रहने वाला है। इस बात की जानकारी एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने दी। पकड़े गए अपराधी से पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टिकारी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम में पंचानपुर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिसकर्मी और STF के जवान शामिल थे। STF STF 

विशेष सूचना के आधार पर रफीगंज बाजार में छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को बिंदेश्वरी यादव उर्फ कर्मचारी जी बताया। जांच में सामने आया कि वह 2010 में टिकारी थाना क्षेत्र में बिगेता कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड था। उस समय नक्सलियों ने हाईवे पर तेल डालकर आग लगाई थी, कैंप में धमाका किया था और लेवी की मांग कर फरार हो गए थे। इस मामले में टिकारी थाना में केस संख्या 82/10 दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें – BJP कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रच रही है साजिश, ED को…

गौरतलब है कि इस केस में पहले ही 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कर्मचारी जी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी कामयाबी बताया है एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए अपराधी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं, अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Retired DEO के घर ग्रिल काट घुसे चोर, की लाखों की चोरी…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का दर्द छलका,...

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

NEET परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए बड़ी खबर, SER...

Jamshedpur NEET 2026 Special Train: साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने NEET-2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होने वाले छात्रों और उनके माता-पिता की सुविधा...

Rahul Gandhi Birthday Celebration: जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं अंबा प्रसाद,...

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं ने उनके नेतृत्व और जनसेवा...