गुमला : नक्सलियों का तांडव, कुंजाम पाठ में 27 वाहनों को किया आग के हवाले

गुमला : गुमला में नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है. गुमला-लोहरदगा जिले के सीमावर्ती गुरदरी थाना क्षेत्र के कुंजाम पाठ में नक्सलियों ने 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. इस हमले को 15 लाख के इनामी रविंद्र गया गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है. इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं सभी वाहन चालक डरकर मौके से फरार हो गए. यह घटना माइंस एरिया की है.

लोहरदगा-गुमला जिले के सीमावर्ती गुरदरी थाना क्षेत्र के कुजाम माइंस में नक्सलियों ने शुक्रवार शाम जमकर उत्पात मचाया है. लोहरदगा-गुमला जिले के सीमावर्ती गुरदारी थाना क्षेत्र के कुजाम माइंस में चार नंबर खंता में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के हथियारबंद दस्ता पहुंचा और एक-एक कर वाहनों को फूंक डाला. नक्सलियों ने यहां पर माइनिंग से जुड़े एनकेसीपीएल कंपनी के वाहनों को आग के हवाले किया है. जिससे कंपनी को 11 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान होने की बात बताई जा रही है. सूचना के अनुसार घटना को अंजाम भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के दस्ता ने लेवी के के लिए किया है.

रविंद्र गंझू की तलाश न सिर्फ लोहरदगा-गुमला और लातेहार जिले के पुलिस कर रही है, बल्कि झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड नक्सली को झारखंड पुलिस को इसकी तलाश है. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों का दस्ता वहां से जंगल के रास्ते निकल गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस की ओर से क्षेत्र में घेराबंदी का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

रिपोर्ट : रणधीर

मई तक बन जायेगा मीठापुर ब्रिज- सीएम नीतीश

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...