Advertisement
Advertisement

Garhwa में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया रोजगार सेवक, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप…

Garhwa : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में पलामू प्रमंडल की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और सफलता हासिल की है। गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत कोरवाडीह पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को 5000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसीबी की टीम ने एक सुनियोजित ट्रैप प्लान के तहत की।

ये भी पढ़ें- Dhanbad ED Raid : सर्वे ऑफिस में ईडी की छापेमारी, इस मामले में… 

Garhwa : डोभा योजना के भुगतान के लिए मांग रहा था घूस

जानकारी के मुताबिक, कोरवाडीह गांव निवासी अखिलेश चौधरी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा के तहत स्वीकृत डोभा योजना के भुगतान के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में रोजगार सेवक गुलजार अंसारी पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro ED Raid : ईडी की टीम ने उपायुक्त कार्यालय में दी दबिश, मचा हड़कंप… 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB ने पहले मामले का सत्यापन किया और आरोपों की पुष्टि होने पर जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद गुलजार अंसारी से एसीबी अधिकारियों ने पूछताछ की और फिर उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुलजार अंसारी रंका प्रखंड के कंचनपुर गांव का निवासी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को बोला थैंक यू, युवक गिरफ्तार… 

रिश्वत मांगने पर ACB से संपर्क करें-एसपी

एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि लोक सेवकों द्वारा की जा रही घूसखोरी के खिलाफ विभाग लगातार सतर्क है और इस तरह की शिकायतों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे बेझिझक ACB से संपर्क करें।

 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...