Commercial Advertisment

मवेशी तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया ट्रक

जमुई : जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया। जब स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक को रोकने के बाद तुरंत इसकी सूचना गिद्धौर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। गिद्धौर थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह ने जानकारी दी कि ट्रक में कुल 16 बड़े मवेशी और 14 बछड़े लदे हुए थे। यह ट्रक बक्सर से रवाना होकर झारखंड की ओर जा रहा था। तड़के सुबह जब ट्रक गिद्धौर क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे संदिग्ध मानकर रोक लिया और पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और एक अन्य तस्कर को मौके से किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि गिद्धौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर और एक अन्य तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमित कुमार और पंकज कुमार बक्सर के रूप में हुई है। दोनों को फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता सराहनीय है। हमारी टीम मौके पर पहुंचते ही ट्रक को जब्त कर लिया गया और तस्करों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हालांकि, जमुई पुलिस लगातार मवेशी तस्करी पर सख्ती का दावा करती है, लेकिन अवैध मवेशी वाहन अब भी जिले की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन नेटवर्क्स पर पूरी तरह से नकेल कब कसी जाएगी।

यह भी पढ़े : एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार…

यह भी देखें :

बह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...