एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस ने वर्षो से फरार एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी सुभाष कुमार महतो उर्फ विरप्पन को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक विदेशी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस के साथ एक मोबाइल और कर्नाटक नंबर का कार बरामद किया है। बता दें कि जमुई के नगर थाना क्षेत्र के काकन इलाके में इसका काफी खौफ है। इसके उपर हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज है।

आपको बता दें कि पुलिस के दबिश के कारण कुछ वर्ष पूर्व यह कर्नाटक चला गया और वहीं से अपने गुर्गो के माध्यम से अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस भी इसके पीछे लगी हुई थी। इसी दौरान पता चला कि किसी की हत्या करने की मंशा से यह अपने गांव काकन आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसीटएफ और जिला पुलिस बल की टीम बना कर घेराबंदी की गई और इसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस इसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जिले के तमाम बड़े अन्य अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, गन फैक्ट्री का खुलासा, अभिताभ सहित चार गिरफ्तार…

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...