Advertisement
Advertisement
Advertisement

उर्जा के क्षेत्र में Bihar बढ़ रहा आगे, मधुबनी में पीएम मोदी ने…

उर्जा के क्षेत्र में Bihar बढ़ रहा आगे, मधुबनी में पीएम मोदी ने...

Google पर 22Scope चुनें

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को प्रधानमंत्री की सौगात, 6204.65 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

पटना: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी में 6204.65 करोड़ रुपए की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बिहार को ‘रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम’ (आरडीएसएस) के तहत 5030.74 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की योजना शामिल है, जिससे राज्य में उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण, सतत और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

इसके अतिरिक्त, पूर्ववर्ती क्षेत्रों में 62 गांवों में आवासीय विद्युतीकरण, 59 नए पावर सब-स्टेशनों के निर्माण तथा पटना विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण से संबंधित 1173.91 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। ये परियोजनाएं राज्य में विद्युत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण – दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय पंचायती मंत्री राजीव रंजन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: उसने 25 को मारा तो तुम…, RJD विधायक ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए….

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज बिहार की ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन है। इन परियोजनाओं के माध्यम से हम न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाएंगे, बल्कि हर घर तक गुणवत्ता पूर्ण बिजली पहुंचाने के अपने संकल्प को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का सहयोग हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर उपभोक्ता को निर्बाध और भरोसेमंद बिजली सेवा मिल सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   पहलगाम आतंकी हमला Scripted, RJD ने पुलवामा आतंकी हमला को लेकर कहा….

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 15 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...