पहलगाम आतंकी हमला Scripted, RJD ने पुलवामा आतंकी हमला को लेकर कहा….

पटना: पहलगाम में आतंकी हमला के बाद एक तरफ केंद्र की सरकार लगातार रणनीति बनाने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ आतंकी हमले को लेकर विपक्ष अलग अलग आरोप लगा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमला को राजद ने Scripted बताया। मामले में बात करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर हमला किया और कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद प्रधानमंत्री राजनीतिक रोटी सेंकने बिहार आयेंगे, लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack को लेकर हमलावर है महागठबंधन, विधानसभा चुनाव को लेकर भी कर रहा मैराथन….

पहलगाम आतंकी हमला Scripted – RJD का बयान

उन्हें इस वक्त पीड़ित परिवारों के दुःख में शामिल होना था, उन्हें आश्वस्त करना चाहिए था कि सरकार उनके साथ है लेकिन वे तो प्रधानमंत्री हैं। वे तो अवसर ढूंढते हैं, देश के मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं। आतंकवादियों को कड़ी सजा देना देश का हर नागरिक चाहता है। पुलवामा की घटना को आज भी लोग याद करते हैं। उस हृदयविदारक घटना की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। एक बार फिर यह घटना घटी है, ऐसा प्रतीत होता है कि यह लिखी हुई स्क्रिप्ट के तहत हुआ है। घटना में मृतक लोगों के चिता की आग भी नहीं बुझी और प्रधानमन्त्री राजनीतिक बयानबाजी में लग गये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Bihar चुनाव को लेकर महागठबंधन का महामंथन, कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तेजस्वी समेत…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...