हाय राम… बैटिंग करने के चक्कर में सांसद महाबली गिरे धड़ाम

औरंगाबाद : आपने जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुए कई जगहों पर देखा होगा. बच्चे जब कुछ बड़ा आयोजन करते हैं तो अपने जनप्रतिनिधि को बुलाते हैं ताकि मौका जो है वह बड़ा हो जाए. बहरहाल इसी बीच एक तस्वीर निकलकर सामने आयी है जहां जेडीयू के सांसद महाबली सिंह क्रिकेट खेल रहे हैं. जानकारी के अनुसार जेडीयू के काराकाट के सांसद महाबली सिंह कुशवाहा क्रिकेट का उद्घाटन कर रहे थे इस दौरान जो बच्चे थे उन्होंने सांसद महोदय को बैटिंग कर उद्घाटन करने को कहा. इस दौरान सांसद महाबली ने बैट से छक्का तो मार दिए लेकिन वे धड़ाम से गिर गए. बताया जाता है कि उनका पैर फिसल गया. लेकिन अब काराकाट के सांसद महाबली सिंह का यह वीडियो तेजी से मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल सांसद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में क्रिकेट के फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरा वे बैटिंग करते हुए गिर गए. सांसद के गिरने का ये वीडियो अब दनादन वायरल हो रहा है.

mabali1 22Scope News

बैटिंग करने के दौरान गिरे सांसद

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि सांसद फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने सांसद से बैटिंग करने का अनुरोध कर डाला. महाबली सिंह भी जनता का अनुरोध नहीं टाल सके और पीच पर बैटिंग करने किए उतर गए और बॉल का बैट से मारने के चक्कर में वे गिर पड़े. किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वह वायरल हो रहा है. इस पर कई तरह की टिप्पणी हो रही है. राजद के रोहतास जिला के एक नेता द्वारा भी इसे वायरल किया गया है. जिसमें कई तरह की टिप्पणी है.

सांसद प्रतिनिधि ने दी सफाई

इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि अरविंद उपाध्याय ने बताया कि लोग गिरने का वीडियो सिर्फ वायरल कर रहे हैं. उन्हें यह वीडियो भी वायरल करना चाहिए कि कैसे 67 वर्ष की उम्र में सांसद ने दो छक्का मारकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इनके अनुसार इसी उद्घाटन के क्रम में सांसद ने दो छक्का मारा और फिर छक्का मारने के प्रयास में ही उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए. अब इतनी सी बात को मीनमेख लगाकर लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं, और मजा ले रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि राजनीति में विरोधी ऐसा करते हैं. इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सांसद कितने लोकप्रिय हैं. उनकी हर गतिविधि का लोग वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं.

 

रिपोर्ट : दीनानाथ

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...