पूर्व केंद्रीय रविशंकर प्रसाद ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया आगाज

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया। सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें मेयर सहित पटना साहिब से वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक शामिल रहे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- पटना साहिब सांसद खेल महोत्सव का आज बहुत ही प्रभावी उद्घाटन हुआ

इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब सांसद खेल महोत्सव का आज बहुत ही प्रभावी उद्घाटन हुआ। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बहुत ही लोकप्रिय योजना साबित हो रही है। जिसके अंतर्गत लोकसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न खेलों का आयोजन करते है ताकि नई प्रतिभा को अवसर मिलें। आज के उद्घाटन सत्र में मूलत: पांच खेल फुटबॉल, कबड्डी, ताइकांडो, योगा और बास्केटबॉल में लगभग हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चियां भी योगा में जिस उत्साह से अभ्यास किया वह बहुत ही प्रभावी क्षण था। सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों के साथ ही उनके माता-पिता का उत्साह अभिनंदनीय है।

MP Sports Festival 4 22Scope News

MP Sports Festival 1 22Scope News

केंद्र सरकार की खेल नीति को प्रभावी रूप देने के कारण बच्चियां बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है – रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज केंद्र सरकार की खेल नीति को प्रभावी रूप देने के कारण बच्चियां बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है और कुश्ती में भी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ, ओलांपिंग और एशियंस गेम्स सभो में बहुत ही अच्छा रहा।

जिस उत्साह से बच्चे इसमें भाग ले रहे है इससे बच्चे और बच्चियां के प्रतिभा को नया अवसर मिलेगा ताकि वे और ऊंचाई प्राप्त करेंगे। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया व सांसद खेल महोत्सव जैसे पहल से खेल और छोटे-छोटे शहरों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा हैं। सांसद रविशंकर प्रसाद और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बास्केटबॉल खेल में गोल कर खेल का शुभारम्भ किया।

MP Sports Festival 2 22Scope News

MP Sports Festival 3 22Scope News

सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं मौजूद

सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी और अन्य खेल संगठनो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

MP Sports Festival 5 22Scope News

MP Sports Festival 6 22Scope News

सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर 2025 को होगा

यह सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर 2025 को होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पाटलिपुत्र खेल परिसर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व विधानपरिषद के सदस्य नंद किशोर यादव, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे और प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

MP Sports Festival 7 22Scope News

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- एक-एक बिहारी को बिहार में दिलाऊंगा रोजगार…

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img