Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

इरफान अंसारी के विवादित बयान पर सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

गोड्डा : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के मोदी को पाकिस्तान भेजने वाले विवादित बयान पर सांसद निशिकांत दुबे भड़क गए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इरफान अंसारी व उनके परिवार के क्रियाकलापों की जांच एनआईए को करनी चाहिए, और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर पाकिस्तान में बसे उनके पूर्वज के पास भेज देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी सिर्फ हिंदू और मुसलमान के नाम पर राजनीति करते हैं. मैंने अपने जीवन में डॉ. इरफान अंसारी जैसा घटिया और निकटतम आदमी नहीं देखा है. प्रधानमंत्री की गरिमा क्या होता है उनको इसका कोई अंदाजा नहीं है.

बताते चलें कि कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को हिंदुस्तान में डर लग रहा है तो उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए. इसी मामले पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने विधायक इरफान अंसारी पर निशाना साधा है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि 1947 में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हिंदू और मुसलमान के नाम पर हुआ था. उस समय जो मुसलमान भारत आ गए उनका स्वागत किया गया. दुबे ने इरफान अंसारी पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक का आज भी पाकिस्तान के प्रति सिंपैथी है. इसीलिए इनको कुछ दिखाई नहीं देता है और वे पाकिस्तान पाकिस्तान करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बयान दिया है वो बेहद ही शर्मनाक है. इरफान अंसारी के पूरे परिवार की जांच भारत सरकार को एनआईए के द्वारा करानी चाहिए.

दीपिका पांडे सिंह ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना

dipika singh 22Scope News

इरफान अंसारी व उनके परिवार के क्रिया कलापों की जांच एनआईए के द्वारा कराने के मामले पर महागामा के कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे हो या भाजपा हो यह लोग सिर्फ सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास करते हैं. दुबे पर दीपिका पांडे ने तंज कसते हुए कहा इस तरह का बयान समाज के लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं है. वे ध्यान भटकाने का काम ना करें.

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में इस तरह का ड्रामा क्यों किये. खास करके पंजाब में, जब वहां चुनाव होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सहित अन्य चार राज्यों में अभी चुनाव है. जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरीके का षड्यंत्र रचा गया है. इस तरह का षड्यंत्र पहले भी बीजेपी करती रही है, लेकिन अब नहीं चलने वाला है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, आम लोगों को महंगाई से निजात मिलनी चाहिए. जनता अब उनको समझ चुकी है.

रिपोर्ट: प्रिंस

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...