AES से बचाव के लिए तैयार है स्वास्थ्य विभाग, मुजफ्फरपुर के डीएम ने कहा…

मुजफ्फरपुर: गर्मी का मौसम शुरू होते ही मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में चमकी (AES) बुखार का प्रकोप शुरू हो जाता है। हर वर्ष चमकी बुखार की चपेट में दर्जनों बच्चे आते हैं जिसकी वजह से कई बच्चों की मौत भी हो जाती है। चमकी बुखार को लेकर गर्मी के आते ही मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में जिला प्रशासन लोगों में चमकी बुखार के प्रति जागरूकता फ़ैलाने में जुटा हुआ है। शनिवार की रात मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस अभियान के तहत मुजफ्फरपुर के सभी 16 प्रखंड के 373 पंचायतों में चमकी बुखार से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

1 394 22Scope News

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack में शामिल आतंकियों को खोज कर किया जायेगा नेस्तनाबूद, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी पर भी….

AES को देख अस्पतालों में बनाया गया अलग वार्ड

इस मामले में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि चमकी बुखार से निपटने के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाया गया है। अब तक मुजफफरपुर में AES के 11 मामले सामने आये हैं और सभी बच्चे अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हो कर अपने घर चले गए। चमकी बुखार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जिले के सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Lalan Singh Deoghar visit: देवघर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का...

Lalan Singh Deoghar visit: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, जिन्हें ललन सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध...

MP सुधाकर सिंह ने कहा- जलाशयों में पानी, फिर भी सूखी...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी, फिर भी...

हरैया बॉर्डर पर पकड़ी गईं भारत से नेपाल भाग रही 2...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री बीज के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी...