बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

पटना : बिहार में सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. बीजेपी की नरकटियागंज से विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

MLA Rashmi Verma1 22Scope News

बता दें कि पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही नरकटियागंज से बीजेपी की प्रत्याशी रश्मि वर्मा ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले उन्हें पार्टी में शामिल किया था और विधानसभा का टिकट दे दिया था. रश्मि वर्मा 2014 से पहले जेडीयू में थी.

उन्होंने बिहार विधानमंडल के अध्यक्ष को संबोधित पत्र में लिखा है कि मैं निजी कारणों से बिहार विधानसभा की सदस्यता से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रही हूं. मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करने की कृपा करेंगे. हालांकि निजी किन कारणों से वे त्याग पत्र दे रहीं हैं इसका पत्र में इसका उल्लेख नहीं है. निजी कारणों की जानकारी के लिए विधायक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है तो वे फोन नहीं उठा रहीं हैं. पत्र 09 जनवरी 2022 को विधायक के लेटर हेड पर लिखी गई है. इस पत्र को दिखाते उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है. चर्चा है कि कुछ पारिवारिक संपत्ति विवाद की वजह से विधायक व उनके समर्थकों पर हाल के दिनों में कुछेक मुकदमे भी हुए हैं. एक व्यक्ति विशेष के दबाव की भी त्याग पत्र देने की चर्चा है. हालांकि विधानसभा कार्यालय से इस्तीफे स्वीकार करने की खबर नहीं है.

रिपोर्ट : शक्ति

बिहार विधानसभा में विधायकों ने खेली जमकर होली

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...