ट्रेन से कटकर दंपती की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

कटिहार : कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड के बरहट रेलवे गेट के पास हुआ। मृतकों की पहचान पंचकोणीय गांव के मोहम्मद सजाऊल और उनकी पत्नी रूबेदी खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए ई-रिक्शा से सालमारी ले जा रहे थे। जैसे ही वे बरहट रेलवे गेट पर पहुंचे, फाटक बंद था। समय बचाने की कोशिश में दोनों पति-पत्नी ई-रिक्शा से उतरकर पैदल रेलवे ट्रैक पार करने लगे।

Goal 2 22Scope News

तेज रफ्तार मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया

इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चुकी है। रेलवे प्रशासन की लापरवाही और लोगों की जल्दबाजी की यह घटना फिर एक बार चेतावनी देती है कि बंद फाटक पार करना जानलेवा हो सकता है।

यह भी पढ़े : थाने पर हमला, शराब तस्कर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में हुई फायरिंग…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...